शिंदे की शिवसेना को मिला राज ठाकरे की मनसे का साथ

NNH मुम्बई/ महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को औपचारिक समर्थन दे दिया। 122 सीटों वाली KDMC में बहुमत के लिए 62 सीटों की जरूरत है। हालिया चुनाव में शिंदे शिवसेना को 53, भाजपा को 50, उद्धव ठाकरे गुट को 11 और मनसे को 5 सीटें मिलीं। मनसे के 5 नगरसेवकों के समर्थन से शिंदे शिवसेना का आंकड़ा 58 हो गया, जो बहुमत के बहुत करीब है।
पूर्व विधायक प्रमोद (राजू) पाटील ने अपने 5 नगरसेवकों के साथ कोंकण संभागीय आयुक्त कार्यालय में समर्थन पत्र जमा कराया। शिंदे शिवसेना के सभी 53 नगरसेवकों ने भी अपना गुट पंजीकृत कराया। कल्याण सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मनसे ने शहर के विकास के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महायुति (शिवसेना-भाजपा) का मेयर ही बनेगा, अंतिम फैसला एकनाथ शिंदे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण मिलकर लेंगे।
शिवसेना सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उन्होंने कोंकण आयुक्त के साथ 53 नगरसेवकों के एक समूह को पंजीकृत किया है। उन्होंने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, “मनसे ने भी पंजीकरण कराया है और हमें समर्थन दिया है। हमने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और हम महायुति का गठन करेंगे।” “जो भी आएगा उसका स्वागत है। अधिक लोग विकास के लिए बेहतर हैं।” उन्होंने कहा कि मनसे नेता राजू पाटिल को लगता है कि उन्हें विकास के लिए महायुति के साथ गठबंधन करना चाहिए। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि पदों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
वहीं मनसे नेता अविनाश जाधव ने कहा कि उन्हें अभी तक राज ठाकरे से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। मुंबई मनसे प्रमुख संदीप देशपांडे ने कहा कि स्थानीय इकाइयां अपने फैसले खुद ले सकती हैं.







