छत्तीसगढ़राजनीति

संविधान मजबूत होगा, तो आपका अधिकार, सम्मान सुरक्षित रहेगा – विकास उपाध्याय

रायपुर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस ने निकाली 'संविधान बचाओ यात्रा

NNH रायपुर/ आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकाली। जो गोकुल नगर शुरुआत कर कबीर चौक में समापन किया गया।

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय कबीर चौक में आम जनों और कांग्रेस जनों के साथ मिलकर संविधान की रक्षा की शपथ ली। उन्होंने कहा कि कहा, हम बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि मैं हर नागरिक से अपील करता हूं, आइए, इस यात्रा का हिस्सा बनिए, आवाज़ उठाइए, क्योंकि जब संविधान मजबूत होगा, तभी आपका अधिकार, आपकी पहचान और आपका सम्मान सुरक्षित रहेगा।

Back to top button