उद्योगकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़

सोनिया साहू छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहली महिला उपाध्यक्ष मनोनीत

महिला सशक्तिकरण की ओर चेम्बर का बड़ा कदम

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ कार्यकारिणी लगभग घोषित हो चुकी है, जिसमें 7 कार्यकारी अध्यक्ष, 70 उपाध्यक्ष और लगभग इतने ही मंत्री बनाए गए हैं। चेम्बर की घोषित कार्यकारिणी में सबसे खास बात ये है कि पहली बार उपाध्यक्ष पद पर किसी महिला सोनिया साहू को मनोनीत किया गया है। जिसे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण की ओर चेम्बर का बड़ा बताया है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने व्यापारी संगठन में किसी महिला की नियुक्ति, विशेष रूप से एक उच्च पद पर, निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महिलाओं को व्यवसाय में अधिक अवसर और भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन कई तरह से महिला सशक्तिकरण में अपना योगदान देगा।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सोनिया साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर कहा कि यह अन्य महिलाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा, तथा उन्हें प्रेरित कर महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ने का हौसला देगा। थौरानी ने कहा कि महिला नेतृत्व से चेम्बर के साथ साथ व्यवसायों में विविधता बढ़ती है, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में विभिन्न दृष्टिकोणों को शामिल करके और अधिक प्रभावी होगा।

वहीं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने कहा कि यह एक समावेशी कार्यस्थल संस्कृति का निर्माण करता है जहां सभी को समान अवसर और सम्मान प्राप्त होता है। राजेश ने कहा कि चेम्बर में किसी महिला को उच्च पदों पर नियुक्त करके, उन्हें अधिक जिम्मेदारी और अधिकार दिए हैं, जिससे उन्हें अपने कौशल और क्षमताओं का उपयोग करने का मौका मिलेगा। वासवानी ने आगे कहा कि यह महिला सशक्तिकरण के साथ ही आर्थिक रूप से भी व्यवसायिक क्षेत्र में फायदेमंद साबित होगा।तथा यह नियुक्ति सिर्फ एक महिला को आगे बढ़ाने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक परिवर्तन है जो महिलाओं के लिए और अधिक अवसर और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स में सोनिया साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर चेम्बर की पूरी टीम ने बधाई देते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

Back to top button