उपमुख्यमंत्री के काफिले से टकराई बाइक, इस दुर्घटना में घायल दो युवकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

NNH कवर्धा/ कवर्धा में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा दौरे पर पहुंचे थे, जहां रेस्ट हाउस से निकलने के दौरान उनके काफिले से एक बाइक टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवक सड़क पर दूर जा गिर गए। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों युवकों को हाथ और पैर में गम्भीर चोटें आई हैं, फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं घटना स्थल पर पुलिस जांच की जा रही है।







