उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अवैध मस्जिद और मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

NNH-Masjid Madrsa Demolish/ रविवार (4 जनवरी 2025) को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें 2 अवैध मस्जिदों और एक मदरसे को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई से पहले एक मस्जिद को ग्रामीणों ने खुद ही हथौड़ों से तोड़ दिया जबकि बाकी दोनों जगहों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। और यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन द्वारा की गई है। जहां अवैध निर्माण पर योगी सरकार की बुलडोजर कार्यवाही जारी है।

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर योगी सरकार की बुलडोजर कार्यवाही लगातार जारी है। ताज़ा कार्यवाही सम्भल के थाना असमोली के हाजीपुर गाँव में सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद को बुलडोजर कार्रवाई से पहले ही गाँव के लोगों ने रातभर हथौड़े और छेनी की मदद से ढहा दिया। सुबह जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची, तो मस्जिद की जगह केवल मलबा मौजूद था। इसके बाद प्रशासन ने करीब तीन घंटे में बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया। यह मस्जिद 1339 वर्ग मीटर (करीब डेढ़ बीघा) क्षेत्र में बनी हुई थी।

तहसीलदार के अनुसार, मस्जिद के मुतवल्ली हाजी शमीम पर 439 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप था। इस संबंध में 14 जून 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद यह मामला तहसीलदार कोर्ट में चला, जहाँ सालों तक सुनवाई चली।सुनवाई के दौरान राजस्व और साक्ष्यों की गहन जाँच की गई, जिसके बाद कोर्ट ने भूमि को सरकारी घोषित कर दिया और अवैध निर्माण हटाने और मुतवल्ली को बेदखल करने का आदेश दिया गया।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने रविवार (4 जनवरी 2026) को तहसीलदार के नेतृत्व में 31 राजस्व अधिकारियों की टीम, कई थानों की पुलिस, PAC और RRF की कंपनी तैनात की, और मौके पर तीन बुलडोजर भी तैयार रखे गए थे। प्रशासन की भारी तैयारी और सख्त रुख का असर यह हुआ कि अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गए। किसी टकराव या बल प्रयोग से बचने के लिए मस्जिद कमेटी ने खुद ही अवैध निर्माण हटाने का फैसला किया। जब प्रशासनिक टीम सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुँची, तो वहाँ कार्रवाई के लिए कुछ भी नहीं बचा था।

मलबा हटाने के बाद प्रशासनिक टीम हाजीपुर गाँव से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक अवैध मदरसे को तोड़ने पहुँची। कार्रवाई से पहले ढोल पिटवाकर मुनादी कराई गई। इसके बाद तीन बुलडोजरों की मदद से 1500 वर्ग मीटर जमीन पर बने अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा हाजीपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र के राया बुजुर्ग गाँव में भी बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। यहाँ दो बुलडोजरों की मदद से 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी एक अवैध मस्जिद को तोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित थी।प्रशासन ने बताया कि इस मस्जिद को लेकर 2 अक्टूबर को बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालाँकि रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के जरिए मस्जिद के मुख्य निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Back to top button