खास खबरछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

विजय नगर के कमल मनसुखानी ने अपने पुत्र के वैवाहिक समारोह में होने वाले पूल व कॉकटेल पार्टी को किया निरस्त

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा नए दिशा निर्देशों का करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने हाल ही में समाज के वैवाहिक समारोहों के दौरान होने वाले पूल पार्टी, कॉकटेल पार्टी पर रोक लगाने के लिए एक पत्र जारी अपील की थी। जिसका असर न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि देशभर में दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ सिंधी समाज की पहल पर भोपाल के बैरागढ़ विजयनगर के वरिष्ठ समाजसेवी कमल मनसुखानी के पुत्र का 8 जून होने वाले वैवाहिक समारोह से पहले कॉकटेल शराब मदिरा और पूल पार्टी को निरस्त कर दिया है। तथा उन्होंने इसका पालन करने की समाजजनों से अपील की है।

वहीं समाज में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सभी आयोजन जो कि सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध हैं, उसपर पूरी तरीके से रोक लगनी चाहिए। और केवल पंचायत ही नही बल्कि नए दिशा निर्देशों का पालन समाज के प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है।

Back to top button