उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़

तनेश आहूजा बने छत्तीसगढ़ चेम्बर के उपाध्यक्ष, समर्थकों ने शुभकामनाओं सहित दी बधाई

NNH रायपुर/ होलसेल फुटवियर व्यापारी संघ के अध्यक्ष तनेश आहूजा को छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तनेश आहूजा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए चेम्बर अध्यक्ष सतीश थोरानी, संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।

गौरतलब है कि समाज सेवा में अग्रणी तनेश आहूजा वर्षों से भाजपा और चेम्बर की राजनीति में सक्रिय हैं, और वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सह कोषाध्यक्ष हैं। तनेश आहूजा को चेम्बर में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फुटवियर व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों और भाजपा में उनके साथी कार्यकर्ताओं ने बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button