छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

भाजपा के महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी, रायपुर से मीनल चौबे, धमतरी से जगदीश रोहरा, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव लड़ेंगे मेयर चुनाव

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के लिए अपने महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।जिसमें पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

रायपुर नगर निगम महापौर महिला अनारक्षित हुआ था, तब से ही निवृतमान नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में मीनल काफी सक्रिय रही, इस नाते नगर निगम की सामान्य सभा में मुखरता से मुद्दों को उठती रही हैं। मीनल चौबे लगातार पार्षद चुनी जाती रहीं हैं, इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेश महामंत्री के पद पर रह चुकी हैं। अब बीजेपी ने उन्हें रायपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं धमतरी नगर निगम के लिए जगदीश रामु रोहरा को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है, रोहरा पार्टी संगठन में धमतरी जिलाध्यक्ष फिर प्रदेश मंत्री रहे हैं। और वर्तमान में प्रदेश महामंत्री हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी थी, यह पूरा कार्यक्रम रामु रोहरा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ था, तथा मुख्यमंत्री ने रोहरा की मौजूदगी में ही धमतरी के लिए बड़ी घोषणाएं की थी, तभी से माना जा रहा था कि जगदीश रामु रोहरा टिकट दी जा सकती है, और अब पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताया है, यादव पहले भी राजनांदगांव के मेयर रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें विधानसभा की भी टिकट दी गई थी। मधुसूदन यादव को जमीनी कर्तकर्ता और मिलनसार व्यक्ति के रूप पहचाना जाता है, जनता के बीच भी उनकी छवि अच्छी है, इसलिए पार्टी एकबार फिर से उन्हें मौका दिया है।

इसके अलावा जगदलपुर नगर निगम के सभापति रहे संजय पांडे को बीजेपी का महापौर प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनके अलावा दुर्ग से श्रीमती अलका बाघमार, कोरबा से श्रीमती संजुदेवी राजपूत, बिलासपुर से श्रीमती पूजा विधानी, अम्बिकापुर से श्रीमती मंजूषा भगत, चिरमिरी से राम नरेश राय, और रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Back to top button