छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मराजनीति
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा में हुए शामिल, कहा “एक ही नारा एक ही नाम – जय श्री राम – जय श्री राम”

NNH कवर्धा/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा में हिंदू नव वर्ष उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर सभी को हिन्दू नववर्ष एवं नवरात्रि की बधाई दी।
इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि यह दिव्य शोभायात्रा हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। प्रभु से प्रार्थना है कि आने वाला साल सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए।







