गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने किया जनसम्पर्क, मिल रहा है अपार जन समर्थन

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 से भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
आज उन्होंने सघन जनसम्पर्क के तहत सृष्टि गार्डन में पूरे 69 बंगले और 24 फ्लैट में लोगों से मिलकर भाजपा को वोट देने की अपील की है। गुरु घासीदास वार्ड के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने आम नागरिकों से मिलकर कहा कि इसबार भाजपा को ही अपना बहुमूल्य मत दें ताकि वार्ड के मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही वार्ड का विकास हो सके। इसबार महापौर के लिए श्रीमती मीनल चौबे और वार्ड पार्षद के लिए मुझे अपना वोट प्रदान करें, क्योंकि बीजेपी विकास की राजनीति करती है, रायपुर नगर निगम में बीजेपी काबिज होगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार तीव्र गति से विकास करेगी।
वहीं चुनाव प्रभारी तनेश आहूजा और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव को वार्ड में अपार जन-समर्थन मिल रहा है।

जनसम्पर्क में प्रत्याशी महेश ध्रुव के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, ममता साहू, वरिष्ठ नेता चैतराम अग्रवाल, जिला पदाधिकारी तनेश आहूजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, रजनी सड़ेंगे, पप्पू ठाकुर, जीवन साहू, भगवंतनी बंजारे, कृष्णा साहू, गोकुल थानापति, रूपल, गोपाल चंद्राकर सहित अन्य प्रमुख रूप से कार्यकर्ता उपस्थित हुए।







