छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर सुरक्षा बलों के जॉइंट ऑपरेशन मे 15 से भी अधिक नक्सली ढेर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा नक्सलवाद के लिए बड़ा झटका

NNH गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़-ओड़ीसा सीमा पर एक बड़ी मुठभेड़ में 15 से भी अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया। 19 जनवरी रविवार रात से मंगलवार 21जनवरी तक जारी रही इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगलों में हुई है, जहां पर सुरक्षाबलों ने लगभग 60 नक्सलियों को घेर लिया था। इस ऑपरेशन में करीब एक हजार जवान शामिल थे। इस दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल है। छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG) सीआरपीएफ और ओडिशा से स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) की टीम इस अभियान में शामिल है, और दोनों राज्यों के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल “CRPF” विशेष अभियान समूह (एसओजी) ओड़िसा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में 14 नक्सली मारे गए, जो कि नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका है।

इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल है। छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG), सीआरपीएफ और ओडिशा से स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) की टीमों ने इस अभियान में शामिल थे, और दोनों राज्यों के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिल IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि इस एनकाउंटर में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। सुरक्षाबल इस ऑपरेशन को तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं ताकि नक्सलियों के प्रभाव को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।

Back to top button