छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम के लिए आज चल रहा है मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
मीनल चौबे ने परिवार के साथ किया मतदान, तो दीप्ति प्रमोद दुबे ने भी लाइन लगकर दिया वोट

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में आज 10 फरवरी को राज्य के 10 नगर निगम के महापौर और पार्षदों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
रायपुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने परिवार के साथ रायपुर के चंगोराभाठा मतदान केंद्र में मतदान किया, इस दौरान उनके पति छगन चौबे भी उनके साथ थे।
मीनल चौबे ने कहा एक वोट स्वच्छ, सुंदर और विकसित रायपुर के लिए, एक वोट सुशासन के लिए। मैंने सपरिवार मतदान कर दिया है। रायपुर के सर्वांगीण विकास के लिए आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।
वहीं कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने भी मतदान केंद्र में लाइन लगकर अपना वोट दिया।
पूरे प्रदेश में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। तमाम विशिष्ट एवं आमजन मतदान के लिए युवा, महिला, बुजुर्गों के साथ ही दिव्यांग जन भी सुबह से मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंच चुके हैं।







