उत्सवछत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने दी चेट्रीचंड्र की बधाई

आज व्यापार बंद रखकर भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में शामिल होने समाज से की अपील

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने प्रदेश वासियों सहित सिंधी समाज को हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि व चेट्रीचंड्र की बधाई प्रेषित की है। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी गण शनिवार को समाज द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए, तथा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दरिया शाह की महाआरती की। जहां प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने सामाजिक एक का संदेश दिया। इस दौरान सारथी संस्था द्वारा प्रदेश सचिव अमर चंदनानी को उनका छायाचित्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने कहा कि आज सिंधी समाज का महापर्व है, आज ही के दिन भगवान झूलेलाल प्रकट हुए थे, अतः भगवान के प्रकाट्य दिवस को चेट्रीचंड्र महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अमर ने आगे कहा हमारे के नौजवानों को समाज के महापुरुषों के इतिहास का अध्यन्न कर उनके पदचिन्हों पर चल कर सामाजिक उत्थान के लिए काम करना चाहिए।

Back to top button