छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारी गण विभिन्न धर्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी व अन्य पदाधिकारी गण आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न धर्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने बताया कि संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब में संत कंवरराम जी की जयंती में शामिल हुए जहां पुष्प चढ़ाकर संत जी को याद किया गया। इसके बाद भोईपारा रायपुर में झूलेलाल मंदिर के 35वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर छेज नृत्य व भंडारा में प्रसादी ग्रहण किया। इसके अलावा पंचायत के पदाधिकारी लाखेनगर के हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में सेहरा वाली माता के सत्संग में शामिल होकर सत्संग का श्रवण किया।







