छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा तेलीबांधा तालाब के पास सोमवार को किया जाएगा छाछ एवं मठा वितरण

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा भीषण गर्मी से राहत हेतु आमजनों की सेवा के रूप में सोमवार को छाछ (मट्ठा) वितरण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी दी है कि दिनाँक 12 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव रायपुर में महिला विंग द्वारा छाछ मट्ठा वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुनीत एवं सेवा कार्य में सभी पूज्य पंचायतो, सम्मानीय संस्थाओ, धर्मप्रेमी प्रियजनों के सहयोग से ही संपन्न होते हैं, सभी से करबद्ध निवेदन हैं कि इस आयोजन में पधार हमे अनुग्रहित करें।

Back to top button