खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति
जब भी छत्तीसगढ़ से नक्सल जैसे नासूर को जड़ से ख़त्म होने की कहानियाँ सुनायी जायेंगी, लोग इस तस्वीर का जिक्र जरूर करेंगे

NNH दंतेवाड़ा/ भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा है कि…छत्तीसगढ़ से आज की ये तस्वीर आने वाले सदियों के इतिहास की पुस्तकों में दर्ज होगी। जब भी छत्तीसगढ़ से नक्सल जैसे नासूर को जड़ से ख़त्म होने की कहानियाँ सुनायी जायेंगी, लोग इस तस्वीर का जिक्र जरूर करेंगे । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प, आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के सफल क्रियान्वयन से 31 मार्च 2026 के पहले हमारा राज्य नक्सल मुक्त होने जा रहा है । हम सबको अग्रिम बधाइयाँ।






