छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025राजनीति
धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामु रोहरा 1 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण
सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम बड़े नेता होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

NNH धमतरी/ धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामु रोहरा 1 मार्च को शहर के इंडोर स्टेडियम में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, इसके अलावा उनके साथ धमतरी के सभी नवनिर्वाचित पार्षद भी शपथ लेंगे। जगदीश रामु रोहरा के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम बड़े नेता गण शामिल होंगे।
महापौर रोहरा ने कहा कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुझे महापौर के रूप में स्वच्छ, सुंदर और विकसित धमतरी बनाने का सुअवसर मिला है। अतः आप सभी मेरे और सभी पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में पधारकर अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करें।






