छत्तीसगढ़राजनीति

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा ईडी के द्वारा विद्वेषपूर्वक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को घंटों रोकना गलत, ईडी भाजपा के दफ्तर कब जायेगी

NNH रायपुर/ मंगलवार को ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के बाद गुरुवार को जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आ देना चाहिये था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिये थी तो उसको वह लिखित में मांग सकती थी, उस जानकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। कांग्रेस अपने निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा है। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है जो सर्वथा अस्वीकार्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच कब करेगी ?

गौरतलब है कि मंगलवार को ईडी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दबिश दी थी, जहां ईडी के अधिकारियों ने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू को समंस देकर 27 फरवरी को ईडी के दफ्तर तलब किया था। और गुरुवार को मलकीत सिंह ने 30 पन्ने का जवाब ईडी के समक्ष प्रस्तुत किया, इसके बाद भी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू को घण्टो बैठाकर रखा गया, जिससे नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं नाराज़ पीसीसी अध्यक्ष ने कहा है कि हम अपने कार्यालयों के सबंध में एक एक जानकारी देंगे। लेकिन जांच करने ईडी भाजपा कार्यालय कब जाएगी ?

Back to top button