पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर साझा कर कहा कमाल करते हैं प्रधानमंत्री जी

NNH रायपुर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि…
“कमाल करते हैं प्रधानमंत्री जी
अगर मेरे द्वारा शिलान्यास किए हुए थर्मल पॉवर स्टेशन का ही पुनः शिलान्यास करना था तो सूचना दे देते.
मैं और 10-20 प्रोजेक्ट ऐसे बता देता जिनका फीता अब दोबारा काट सकते थे.
प्रधानमंत्री आवास की चाबी भी आप उन हितग्राहियों को ही दे पाए जिनको पहली किस्त हमारी सरकार ने जारी की थी.
इस प्रकार कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री जी को छत्तीसगढ़ में सिर्फ़ “मेमू ट्रेन” को झंडी दिखाने के लिए बुलाया गया था.
कथित “सुशासन” इतना फ़ुस्स निकला कि अपना एक काम न दिखा सका”
इसके साथ ही भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के शिलान्यास की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है।







