छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

NNH रायपुर/ AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कुम्हारी टोल प्लाज़ा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विकास ने बताया है कि मैंने उनसे मुलाकात का समय भी मांगा है, ताकि इस गंभीर मुद्दे को उनके संज्ञान में सीधे रख सकूं।

 

विकास उपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में साफ कहा था कि 60 किलोमीटर  के अंतराल में केवल एक टोल हो सकता है, उसके बाद भी कुम्हारी टोल प्लाजा में जनता से से ज़बरन वसूली की जा रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपाध्याय ने कहा कि मैं लगातार इस विषय को उठा रहा हूँ और जनहित में कुम्हारी के अवैध टोल प्लाजा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

Back to top button