छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

भगवती चरण शुक्ल वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी आज करेंगे नामांकन दाखिल

NNह रायपुर/ पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 से भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी 28 जनवरी मंगलवार को प्रातः10 बजे नामांकन रैली के रूप में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट रायपुर में नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस नामंकन रैली में भाजपा के कद्दावर नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
यह नामंकन रैली नेताजी चौक कटोरा तालाब रायपुर से सुबह दस बजे प्रारंभ होकर रायपुर जिलाधीश कार्यलय जहां नामांकन पत्र जमा किया जाएगा। अमर गिदवानी ने वार्ड के समस्त नागरिकों से इस नामांकन रैली में शामिल होने की आग्रह किया है।

Back to top button