रायपुर नगर निगम के लिए हमारा घोषणा पत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा – मीनल चौबे

हमारा घोषणा पत्र हमारा संकल्प होता है, और घोषणा पत्र को जनादेश मानकर पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है – मीनल चौबे
NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर नगर निगम को सर्व सुविधायुक्त बनाने और जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिकोण से बेहतर घोषणा पत्र का निर्माण किया है। और मैं पुनः अपनी बात दोहराती हूं कि हमारा घोषणा पत्र हमारा संकल्प होता है और घोषणा पत्र को जनादेश मानकर पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे घोषणा पत्र में हम प्रदूषण पर और बारिश में शहर में होने वाले जलभराव की उचित व्यवस्था करेंगे , शहर को खुली तारों से मुक्ति दिलाएंगे अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिसिटी केबलिंग सिस्टम का निर्माण करेंगे, जलप्रदूषण के कारण पीलिया डायरिया जैसी बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे हर घर शुद्ध जल मुहैया करवाना भी प्राथमिकता, समाधान योजना के माध्यम से बिना किसी ब्याज या पेनल्टी के पुराने बकाया संपत्ति कर का निवारण करेंगे, आदर्श आंगनबाड़ी निर्माण करेंगे जहां मां और बच्चों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य एवं उत्तम सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा एवं विशेष स्थानों पर फ्री सेनेटरी पैड की व्यवस्था होगी और साथ ही ऐसी कई योजनाएं जो रायपुर नगर निगम की जनता के जीवन में अमूल चूल परिवर्तन लाएगी और रायपुर निगम बेहतरीनतम नगर निगम कहलाएगी इसलिए हम कहते की जनता का एक एक वोट करेगा उच्च सुविधा युक्त रायपुर का निर्माण करेगा।
जनता का एक एक वोट रायपुर निगम को सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाने में सहयोग करेगा और रायपुर की जनता का एक एक बहुमूल्य वोट नगर निगम में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर करेगा चोट।
सुव्यवस्थित शहर और भू-माफिया मुक्त शहर बनाने मतदान करे – दीप्ति प्रमोद दुबे
रायपुर को भयमुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाऊं, यह मेरा वादा है
वहीं कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज अपने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को सुव्यवस्थित करने एवं भू-माफिया के खिलाफ एकजुट होकर सही नेतृत्व का चयन करें। उन्होंने जनता से अपने पक्ष में मतदान कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, “शहर की जनता अच्छे से जानती है कि कौन स्वच्छ प्रशासन देना चाहता है और कौन नहीं? मेरी स्वच्छ और ईमानदार छवि को देखकर रायपुर की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी। भाजपा मेरी सरलता और सहजता से परेशान है और इसी कारण मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। “उन्होंने आगे कहा, “मैं एक साइकोलॉजिस्ट हूं और नकारात्मक मानसिकता से विचलित नहीं होती। मेरा संकल्प है कि रायपुर को भयमुक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाऊं। यह मेरा वादा है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस परिवर्तन और विकास के संकल्प में उनके साथ आएं और रायपुर को एक सुशासित, सुरक्षित और विकसित शहर बनाने में सहयोग करें।






