छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

भाजपा प्रत्याशी संतोष साहू और प्रदीप वर्मा ने भरा नामांकन

NNH रायपुर/ नगर निगम रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप वर्मा और मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 से संतोष साहू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन रैली में भाजपा रायपुर शहर जिला व तेलीबांधा मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा हमने लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के साथ साथ सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था की है, और भाजपा सरकार ने ही विकास कार्य किए हैं।

Back to top button