आम आदमी पार्टी की रायपुर मेयर प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने भरा नामांकन

NNH रायपुर/ आम आदमी पार्टी की रायपुर महापौर डॉ. शुभांगी तिवारी ने भी नामांकन दाखिल किया है। अपना महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। अपना पर्चा दाखिल करने के बाद शुभांगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा मैं, डॉ. शुभांगी तिवारी, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार, आपसे आगामी नगर निगम चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन देने की अपील करती हूँ। रायपुर को एक समृद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लेती हूँ।
अगर आप मुझे अपना समर्थन देंगे, तो हम और आप मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे। आपकी समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी और हर नागरिक की आवाज़ को सुनने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ आपका वोट हमारे शहर की प्रगति और उज्जवल भविष्य की दिशा तय करेगा। कृपया मुझे अपना समर्थन दें, और हम और आप मिलकर रायपुर को एक नई दिशा देंगे। बता दें कि शुभांगी पूर्व पार्षद अंजू चंद्रशेखर तिवारी की पुत्री हैं।







