धमतरी से भाजपा के महापौर प्रत्याशी जगदीश रोहरा ने भरा नामांकन

NNH धमतरी/ धमतरी में नगर निगम के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया। जहां भाजपा महापौर प्रत्याशी जगदीश रोहरा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर सहित पार्टी के तमाम नेता शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भागवत कथा स्थल पहुंचकर मांगा आशीर्वाद
नामांकन के अगले दिन महापौर प्रत्याशी जगदीश रोहरा (रामु) नगर भ्रमण करते हुए प्रचार प्रसार में कार्यकर्ताओं के साथ सुबह से ही निकल गए थे। आज बनियापारा, मोटर स्टैंड वार्ड द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर रोहरा ने आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर जगदीश रोहरा ने जयकारे के साथ कहा कि धमतरी के प्रत्येक कण में धर्म विराजमान है। सभी से विकास का साथ देने की अपील की और नगर निगम में भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ही शहर के समग्र विकास की सोच रखती है। आने वाले 5 वर्षों में धमतरी का कायाकल्प सुनिश्चित है।







