छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025राजनीति

भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा यह जीत जनसेवा के संकल्प का प्रतीक

जीत के बाद स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सभी वर्गों का जताया आभार

NNH भाटापारा/ भाटापारा नगर पालिका में अश्वनी शर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर के सभी वर्गों में हर्ष व्याप्त है। नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अश्वनी शर्मा को भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाटापारा के नवनिर्वाचित पार्षदों, अधिवक्ता संघ, ट्रक एसोसिएशन, आढ़तिया संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें जीत की बधाई के साथ सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।

भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा चुनाव के दौरान समर्थन, आशीर्वाद और जीत के बाद मिली शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि यह जीत जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। और साथ ही समाज के सभी वर्गों, आम नागरिकों के साथ चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास व जनकल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने के अपने संकल्प दोहराया है। अश्वनी शर्मा ने स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद व शुभकामनाओं के लिए के सभी के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया है।

Back to top button