
NNH रायपुर/ रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर पालिक निगम कार्यालय “व्हाइट हाउस”, रायपुर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात उन्होंने महापौर कक्ष में पदभार ग्रहण किया। मेयर मीनल चौबे को पदभार ग्रहण करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवक रमेश मिरघानी ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







