छत्तीसगढ़राजनीति

मुरली शर्मा ने नगर निगम के जोन क्रमांक 4 अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे मुरली शर्मा ने रायपुर नगर निगम के जोन 04 के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संजय श्रीवास्तव केदार गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अमरजीत छाबड़ा, पूर्व महापौर एवं पूर्व जोन अध्यक्ष प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, अवतार सिंह बागल, संतोष साहू, भोला राम साहू, गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पांडे, महेंद्र खोडियार, अमर गिदवानी, संजना हियाल सहित पार्षदगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मुरली शर्मा ने कहां है कि उनके जोन के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में हम विकास के कार्य को गति प्रदान करेंगे एवं जनता के सुझावों व सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हम काम करेंगे।

Back to top button