रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड में बड़ी जीत पर भाजपा कार्यकर्ता मोनू आहूजा ने कहा भगवा लहरा गया
जीत की बधाई देते हुए कहा जय श्री राम

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पूर्व महापौर एज़ाज़ ढेबर को भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी बड़े अंतर हरा दिया है। जिसके बाद
भाजपा कार्यकर्ता व समाज सेवक मोनू आहूजा ने कहा पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 से भगवा लहरा गया है। आहूजा ने कहा कि हम भगवती चरण शुक्ल वार्ड में जीत का संकल्प लेकर चुनावी समर में उतरे थे, और उम्मीद थी कि अमर गिदवानी की जीत होगी और भगवती चरण शुक्ल वार्ड में भगवा लहराएगा। हम जीत के संकल्प के साथ प्रतिबद्ध थे और जमीनी स्तर पर लगातार वार्ड में जनसम्पर्क और प्रचार प्रसार कर रहे थे।
मोनू आहूजा ने सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा यह जीत सभी कार्यकर्ताओं व वार्ड वासियों की जीत है। मुझे विश्वास है जीते हुए प्रत्याशी अमर गिदवानी जी वार्ड की समस्याओं का ईमानदारी से निदान व निर्वहन करेंगे। आगे उन्होंने कहा एडवोकेट विवेक तनवानी का भी इस वार्ड की जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा तनवानी जी ने अमर गिदवानी जी की जीत में पूरा जोर लगा दिया था। विजय जयसिंघानी भी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जनता में बदलाव की अपील कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता हेमंत मेघानी जी ने भी इस जीत को भुनाने अपनी कमर कस ली थी।यह जीत ऐतिहासिक जीत है क्योंकि एक महापौर को प्रथम बार भाजपा की टिकट से पार्षद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ने पटखनी दी है। आहूजा ने इस बड़ी जीत पर सभी धन्यवाद देते हुए जय श्री राम कहा है।







