उत्सवछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
सिंधी पंचायत डी डी नगर द्वारा बहराणा साहिब की पूजा एवं चेट्रीचंड्र के उपलक्ष में भंडारा प्रसादी का किया गया आयोजन

NNH रायपुर/ पूज्य सिंधी पंचायत डी डी नगर द्वारा बहराणा साहिब की पूजा एवं चेट्री चंड्र के उपलक्ष में 6 अप्रैल रविवार को भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। जहां पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, अजीत मोटवानी, मनीष पंजवानी विनोद संतवानी, रतन वर्ल्याणी, सागर खटवानी सहित अन्य प्रदेश टीम के सदस्यगण शामिल होकर कार्यक्रम के लिए डीडी नगर पंचायत को बधाई प्रेषित की। जिसके लिए डीडी नगर पंचायत के मुख्य सुधीर रामानी ने व सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया है।








