
15 जनवरी 2025 NNH रायपुर/ स्वर्गीय श्री तरुण चटर्जी की 16 जनवरी को पुण्यतिथि है…वे रायपुर में जननेता के रूप में जाने जाते थे…तस्वीर में उनके साथ भाजपा के वरिष्ठतम विधायक, छत्तीसगढ़ की राजनीति के अजेय योद्धा श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत जी दिखाई दे रहे हैं…ये तीनो नेता छत्तीसगढ़ की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं…स्वर्गीय तरुण चटर्जी को लोग प्यार से दादा कहते थे, दादा चार बार के विधायक रहे हैं…उनकी राजनैतिक यात्रा बहुत लम्बी है…वे मूलतः बांग्लादेशी हैं, पूर्वी पाकिस्तान का विभाजन बांग्लादेश रूप में हुआ तब स्वर्गीय चटर्जी वहां से कोलकाता फिर रायपुर आए, वे उस समय रायपुर के सिटी पंडरी स्टेशन के पास किराए का घर लेकर रहते थे, और मछली का कारोबार करने लगे, बूढ़ातालाब में मछली ठेके का काम करते थे, उसी के पास नेहरू नगर बस्ती के लोगों की मदद भी करते थे, राजनीति में उनकी पहली सीढ़ी स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल जी थे, तब तरुण दादा गरीब जरूरत मंद लोगों की खूब मदद करते थे, ठंड, गर्मी, बरसात कोई भी मौसम हो दादा गरीबों की मदद के लिए सदैव या यूं कहें कि आधी रात को भी तत्पर रहते थे…वे पहली बार सिविल लाइन वार्ड के पार्षद बने…वे स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी के साथ कांग्रेस छोड़कर जनता दल में प्रवेश किया, उसके बाद उन्होंने लगभग 1991 में रायपुर के गांधी चौक मैदान में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा जी की एक आमसभा में उनके समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया…उसके बाद वे भाजपा से लगातार रायपुर ग्रामीण से विधायक चुने जाते रहे…सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, और राज्य में बहुमत के आधार पर पहली सरकार कांग्रेस की बनी, और मुख्यमंत्री अजीत जोगी बने…तरुण दादा ने जोगी सरकार के दौरान कांग्रेस प्रवेश कर लिया, जबकि वे भाजपा से रायपुर के महापौर व रायपुर ग्रामीण से भाजपा से विधायक चुने गए थे, बावजूद इसके कांग्रेस प्रवेश किया, उन्हें जोगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री बनाया गया…2003 के विधानसभा चुनाव में वे उस समय भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मूणत जी से पराजित हो गए…!
स्वर्गीय श्री तरुण चटर्जी “दादा” का स्वास्थ् खराब रहने लगा, इसलिए वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए…16 जनवरी 2017 की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया…और इस तरह रायपुर के एक जननेता का जीवन अध्याय समाप्त हो गया…!
“वरिष्ठ फोटो जॉर्नलिस्ट गोकुल सोनी से जी फोटो साभार”







