खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को लिखा पत्र

पत्र में कहा दलाल प्रकृति के लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे हैं, निष्ठावान वंचित कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में मौका मिलना चाहिए

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के अति वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एकबार फिर से लेटर बम फोड़ दिया है। कभी जल जीवन मिशन और सरकारी महकमों की गड़बड़ी को लेकर पत्र लिखते रहे हैं। अब उन्होंने निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष को एक जैसा पत्र लिखा है। ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि 2003-18 तक निगम-मंडलों में जिनको अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्य बनाया गया था,  उनकी वजह से ही 2018 में छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार चली गई।

ननकी राम कंवर ने आगे लिखा कि 2018 में बनी कांग्रेस सरकार ने भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कर प्रताड़ित किया था, अब उन्ही भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है तो, उनपर हो रही कार्रवाई पर रोक लगाने व उनको बचाने के लिए  हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग लगे हुए हैं।

ननकीराम कंवर ने अनुरोध किया है कि निष्ठावान कार्यकर्ता जो कि लम्बे समय से काम करते आ रहे हैं, जिन्हें अबतक कोई अवसर नही मिला है, उन्हें निगम, मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य बनाया जाना चाहिए।

Back to top button