30 मुस्लिम परिवार को उनके ही समुदाय से बहिष्कृत करने का फतवा

NNH खबरों की खबर/ छत्तीसगढ़ में 30 मुस्लिम परिवारों को उनके ही समुदाय से बहिष्कार करने की बड़ी खबर सामने आई है। और यह मामला गरियाबंद जिले के राजिम, फिंगेवश्वर और गोबरा नवापारा का है। जहां 30 मुस्लिम परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनको इतेहाद कमेटी के अध्यक्ष अल्तमश सिद्दकी ने समाज से बेदखल करने का फतवा जारी किया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि इत्तेदाह कमेटी के अध्यक्ष और उनके साथियों ने उन्हें शिया बताकर उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया है।
यह पूरा मामला शिया-सुन्नी का है। और पीड़ित मुस्लिम परिवारों ने आरोप लगाया है कि समाज के लोग उनके साथ दावत, रिश्ता, सलाम-दुआ नहीं कर रहे हैं। मस्जिद और कब्रिस्तान जाने पर भी रोक लगा दी गई है। जिस वजह से वो सभी परिवार 2021 से सामाज के किसी भी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि वो सभी सुन्नी समुदाय से आते हैं, उसके बाद भी अल्तमश सिद्दकी और राजिम सदर सम्बीर रिजवी ने उन्हें शिया समुदाय के हो कहकर सुन्नी समाज से निकालने का फतवा जारी कर दिया है।
पीड़ित परिवारों ने अब छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज से शिकायत की है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने मुतवल्ली और कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत आ रही है कि दाढ़ी-टोपी की आड़ में कुछ लोग धर्म की ठेकेदारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।







