छत्तीसगढ़बड़ी खबरविभागीय समाचार

छत्तीसगढ़ शासन के इंजीनियर दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

पहले भी होती रही है पीडब्ल्यूडी "विद्युत यांत्रिकी" के अधिकारियों पर एसीबी की कार्रवाई

NNH जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग (PWD) के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट जगदलपुर डिवीजन के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभुरे को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ACB ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने ठेकेदार से निविदा के पहले काम दिलाने के एवज में एडवांस की डिमांड की थी।

वहीं साकेत कॉलोनी स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में टीम ने दबिश दी, इस दौरान अभियंता अजय कुमार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। अभी ACB के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रही है, पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार की और भी परतें खुलेंगी।

वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई से लोक निर्माण विभाग विशेषकर विद्युत यांत्रिकी में हड़कंप मच गया है।

बता दें सालों एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिलासपुर में पदस्थ विद्युत यांत्रिकी के बड़े अधिकारी के यहां कार्रवाई की थी। जिसके बाद उनकी अनुपात हीन सम्पत्ति का पता चला था। इसके अलावा शंकर नगर चौक पर स्थित एक कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में विद्युत यांत्रिकी के एक एसडीओ ने अपने रिश्तेदार के नाम से एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान खोल रखी थी, जिसके माध्यम से विभाग में सप्लाई और ठेकेदारी की जाती थी। राजधानी रायपुर में बड़े बड़े शासकीय भवनों में भी करोड़ों रुपए के मेंटेनेंस का काम किया जाता है। इसलिए ऐसे सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन कर जांच की जानी चाहिए, ताकि भ्रष्टाचार पर छत्तीसगढ़ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाई जा सके।

Back to top button