अंतरराष्ट्रीयदेश-विदेश
एयर इंडिया ने आज अपनी 8 उड़ानें कर दी रद्द

AirIndia Flight Cancelled/ एयर इंडिया ने शुक्रवार को 8 उड़ाने रद्द कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, रद्द उड़ानों में 4 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट और 4 घरेलू फ्लाइट शामिल हैं। उड़ाने रद्द करने का कारण एयर इंडिया की तरफ से रखरखाव और परिचालन बताया गया है।
एयर इंडिया ने दुबई से चेन्नई के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें AI906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए AI308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए AI309, दुबई से हैदराबाद के लिए AI2204, पुणे से दिल्ली के लिए घरेलू उड़ानें AI874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI456, हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए AI571 फ्लाइट को रद्द किया है।





