अश्लील डांस में एसडीएम पैसा लुटाते रहे, पुलिसकर्मियों ने डांसर को किया किस
सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल होने के बाद मचा हड़कंप, दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच

NNH गरियाबंद/ गरियाबंद जिला के देवभोग थाना के अंतर्गत उरमाल गांव में आयोजित 6-दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील डांस आयोजित करने का मामला सामने आया है। जहां एसडीएम, जनप्रतिनिधियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अर्धनग्न अश्लील डांस कराया गया।
आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए ओडिशा से बार डांसर बुलाए थे, जिन्होंने कार्यक्रम का प्रचार किया, और आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली गई थी। जिसके बाद 8 जनवरी से इस अश्लीलता भरे डांस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने लगी। और फिर अगले दिन 9 जनवरी को इसी अश्लील डांस में खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम आयोजन देखने पहुंचे, जहां उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की गई थी, रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक स्टेज पर अर्धनग्न डांसरों का नृत्य चलता रहा, जहां पर एसडीएम डांसर का वीडियो बनाते और पुलिस कर्मी किस लेते नज़र आए अफसर, रसूखदार लोग पैसे लुटाते रहे।

टोपी पहने हुए एसडीएम तुलसी दास मारकम
10 जनवरी को इस पूरे अश्लील डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हड़कंप मच गया। जिसमें एसडीएम पैसा लुटाते और वीडियो बनाते हुए तो 2 पुलिस कर्मी अश्लील हरकत करते हुए वीडियो फुटेज में नज़र आए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक, लिखित शिकायत के आधार पर आयोजनकर्ता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (3) (5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दो पुलिसकर्मियों को भी डांस में शामिल होने के आरोप में लाइन अटैच किया गया। लेकिन एसडीएम पर अबतक कोई कार्रवाई नही की गई है।







