14-15 मार्च 2026 को आयोजित होगा “सिंधियत जो मेलो” छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने किया (लांचिंग सेरेमनी) पोस्टर विमोचन

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आराध्य देव भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव “चेट्रीचंड्र” के अवसर पर आयोजित “सिंधियत जो मेलो” का आज पोस्टर विमोचन किया गया है। यह कार्यक्रम 14-15 मार्च 2026 को रायपुर के ललित महल मे आयोजित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा हर साल की तरह इस साल भी यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दरयानी ने समाजननों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने अपील की है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, पंचायत के महासचिव बलराम आहूजा, प्रमुख सलाहकार भरत बजाज, रमेश मीरघानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, सचिव अमर चंददानी युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहोरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी, कोषाध्यक्ष मनीष पंजवानी, छत्तीसगढ़ सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जयसिंग, अनिल जोतसिंघानी व अन्य पंचायत के पदाधिकारी समाजजन उपस्थित थे।







