
NNH नई दिल्ली/ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विजय नायर को बड़ी राहत देते हुए सभी आरोपों से आज बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई आरोप साबित करने में विफल रही और मामले में न तो कोई आपराधिक षड्यंत्र दिखता है और न ही कोई विश्वसनीय सबूत दिखते हैं। कोर्ट ने CBI को फटकार भी लगाई। वहीं जांच एजेंसी ने कहा है कि वो इस फैसले से संतुष्ट नही है, और इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे।
शराब नीति से जुड़े CBI के इस मामले में अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल फूट फूटकर रोने लगे। केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा ताकि आम आदमी पार्टी को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के पांच बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया, और एक सिटिंग मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीट घसीटकर गिरफ्तार कर जेल भेजना भारत के इतिहास में पहलीबार हुआ है।







