अंतरराष्ट्रीयदेश-विदेशबड़ी खबर

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर हमला, पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जे का दावा

NNH International/ पाकिस्तानी की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान ने करारा जवाबी हमला किया है। पाकिस्तान के एक चेक प्वाइंट और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने और कई को ज़िदा पकड़ने का दावा किया।

अफगानिस्तान ने बीती रात पाकिस्तान पर हमला कर दिया, जिसके बाद के तालिबान ने दावा किया है कि  पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है और बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू किए हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले करने की पुष्टि की है। जबीहुल्लाह ने बताया, “पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा बार-बार की गई उकसावे की कार्रवाई और उल्लंघन के जवाब में, डूरंड रेखा के आसपास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए हैं।

तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में कई पाकिस्तानी पोस्ट प्रभावित हुई हैं। उधर पाकिस्तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एयरस्ट्राइक और ग्राउंड फायरिंग जारी है।

दोनों देश एक-दूसरे पर उकसावे का आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान कहता है कि अफगानिस्तान टीटीपी आतंकियों को शेल्टर दे रहा है, जबकि तालिबान पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक को नागरिकों पर हमला बता रहा है। सीमा पर भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें मोर्टार और रॉकेट शामिल हैं। स्थिति बहुत नाजुक है, और अगर यूं ही चला तो दोनों देशों के बीच बड़ा युद्ध हो सकता है।

Back to top button