अन्यछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

राजेश जेठानी (राजा) छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

संस्था के पदाधिकारियों सहित समाजजनों व शुभ चिंतकों ने दी बधाई

NNH रायपुर/ रायपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाज सेवक राजेश जेठानी (राजा) को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने जेठानी का नियुक्ति पत्र जारी किया है।

राजेश जेठानी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा पंचायत के वरिष्ठ जनों ने मुझपर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। और मेरा प्रयास रहेगा कि सामाजिक, रचनात्मक, सृजनात्मक कार्य और समाज कल्याण के साथ ही समाज में एकजुटता के लिए कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, किशोर आहूजा, वासुदेव जोतवानी, गोविंद वाधवानी, महासचिव जितेन्द्र बडवानी, राजेश गुरनानी, महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चंदनानी, बिहारी होतवानी व अन्य पदाधिकारियों सहित समाजजनों व शुभ चिंतकों ने राजेश जेठानी को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Back to top button