
NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक मार्गदर्शन हेतु रायपुर तेलीबांधा मंडल द्वारा दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का भव्य आयोजन खमारडीह स्थित सिंधु पैलेस में किया गया। इस अभियान के प्रथम दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला, जहाँ पार्टी की रीति-नीतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में संगठन की शिल्पी कहे जाने वाला क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को दोहराया। इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
अखिलेश सोनी जी प्रदेश महामंत्री, अवधेश जैन जी प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, राजेंद्र शर्मा शहर जिला प्रभारी, रमेश सिंह ठाकुर जी जिलाध्यक्ष, अमित मैशेरी जिला प्रशिक्षण प्रभारी रायपुर शहर, गुंजन प्रजापति, महामंत्री रायपुर जिला शहर, अकबर अली, उपाध्यक्ष रायपुर जिला शहर एवं मंडल प्रभारी, हरिश सिंह ठाकुर, मंडल प्रशिक्षण अभियान प्रभारी, संतोष सीमा साहू, एवं श्रीमती संजना हियाल, एम आई सी सदस्य, पार्षदगण प्रदीप वर्मा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, महेश ध्रुव, श्रीमती सीमा साहू व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सूचना के अभाव में मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से नदारद थे।
तेलीबांधा मंडल के अध्यक्ष दलविंदर बेदी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तेलीबांधा ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करना और आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करना है।







