छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव ने की जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत

बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव के प्रचार व जनसम्पर्क अभियान की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। इसके पहले गुरुघासी दास वार्ड से प्रदेश,  जिला, मंडल, एवं वार्ड के नेता पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु घासीदास वार्ड को जीतने का संकल्प लिया है।

बैठक के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता तनेश आहूजा ने बताया कि 1 फरवरी को गुरु घासीदास वार्ड के भाजपा प्रत्याशी महेश ध्रुव के चुना5 कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया महेश ध्रुव को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और वार्ड की जनता का हमको पूर्ण समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते हम आश्वस्त हैं कि हमारे वार्ड में भाजपा की ही जीत होगी।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में ममता साहू, चैतराम अग्रवाल, तनेश आहूजा, सुनील कुकरेजा, जितेंद्र साहू, रजनी सड़ेंगे, पप्पू ठाकुर, जीवन साहू, भगवंतनी बंजारे, कृष्णा साहू, गोकुल थानापति, रूपल, गोपाल चंद्राकर सहित अन्य प्रमुख रूप से कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Back to top button