छत्तीसगढ़विभागीय समाचार

जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी उमाकांत वर्मा रिटायरमेंट के दिन भी चुनाव प्रशिक्षण कार्य में रहे उपस्थित

उनकी कर्मठता को देख कलेक्टर गौरव सिंह ने की प्रशंसा

NNH रायपुर/ जल संसाधन विभाग महानदी जलाशय परियोजना के वरिष्ठ लेखाधिकारी उमाकांत वर्मा आज रिटायर हो गए। और रिटायरमेंट के दिन वे चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उनकी कर्मठता को देखकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने उनकी प्रशंसा की है।

उमाकांत वर्मा वरिष्ठ लेखाधिकारी महानदी जलाशय परियोजना जल संसाधन विभाग में जो की प्रवर श्रेणी वेतनमान संयुक्त संचालक के पद पर कार्य करते हुए तथा शानदार लंबी सेवा उपरांत 62 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के आखिरी दिन भी चुनाव प्रशिक्षण हेतु खालसा हायर सेकंडरी स्कूल मे शासकीय कार्य में उपस्थित थे। जहां डॉक्टर गौरव सिंह कलेक्टर रायपुर मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षण स्थल पर सेवानिवृत्ति पर सम्मान करने स्वयं पहुंचे तथा कलेक्टर साहब ने उनको बुके, शाल, श्रीफल तथा एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखित आत्मकथा प्रदान करते हुए उमाकांत जी के उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा शासकीय सेवा में हमेशा लगन से कार्य करने के लिए उनको बधाई दी। इस दौरान उमाकांत वर्मा ने कहा किसी भी शासकीय सेवक के सेवा निवृत्ति दिन इस प्रकार का सम्मान अत्यंत गर्व की बात है।

Back to top button