छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रं 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी का आरती उतारकर किया गया स्वागत, जनता का प्यार देख अमर हुए भावुक

बैरन बाजार मुस्लिम मोहल्ले में भी किया गया स्वागत, इस दौरान गिदवानी ने कहा हम सबका साथ, सबका विकास में रखते हैं विश्वास

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया। वे लगातार वार्ड के मतदाताओं रहे हैं।
संघन जनसंर्पक के दौरान वार्ड की महिलाओं ने फुल माला पहनाकर एवं आरती उतारकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों का उनके प्रति प्रेम देखकर अमर गिदवानी भावुक हो गए, तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण बीजेपी की अटल जी की सरकार ने किया है, और राज्य का विकास भी भाजपा ने ही किया है।
जनसम्पर्क अभियान के बीच बैरन बाजार मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोगों ने अमर गिदवानी का गर्मजोशी के साथ फूल माला से स्वागत किया, इस दौरान अमर ने कहा हम सबका साथ, सबका विकास में ही विश्वास रखते हैं, और वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ ही वार्ड का विकास करेंगे।

Back to top button