छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने सरकारी बंगला आंबटित करने के लिए लिखा संभागायुक्त को पत्र

मेयर के लिए आरक्षित बंगला विधायक धर्मजीत सिंह को आंबटित, जोगी बंगला देने की चर्चा

NNH बिलासपुर/ बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने सरकारी आवास की मांग को लेकर बिलासपुर के संभागायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने शहर के हृदय स्थल पर एक शासकीय बंगला आंबटित करने का आग्रह किया है, जहां शहर की जनता से सहज भेंट कर सकें।

बिलासपुर में महापौर के लिए आरक्षित बंगला फिलहाल खाली पड़ा है, जिसका रंगरोगन का काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह बंगला तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह को पहले ही आंबटित कर दिया गया है। अब यदि यह बंगला मेयर को नही सौंपा जाता है तो, बिलासपुर स्थित जोगी बंगला महापौर पूजा विधानी आंबटित किया जा सकता है।
बिलासपुर नगर निगम प्रशासन इसको लेकर असहज स्थिति में है, क्योंकि ये चर्चा है कि खाली पड़े बिलासपुर में जोगी बंगले को मेयर को आवंटित किया जा सकता है। लेकिन मेयर के लिए आरक्षित बंगला ही महापौर पूजा विधानी की पहली पसंद है।

Back to top button