अन्यछत्तीसगढ़राजनीति

वार्ड भ्रमण पर निकली नवनिर्वाचित पार्षद अनामिका सिंह, सफाई व्यवस्था देख भड़कीं

वार्ड में नियमित सफाई करने के दिए निर्देश, कहा सफाई व्यवस्था से नही किया जाएगा कोई समझौता

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के रानी दुर्गावती वार्ड की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ.अनामिका सिंह आज वार्ड भ्रमण पर निकली थीं। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सफाई ठेकेदार भी भ्रमण में उनके साथ थे।

अनामिका सिंह ने पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य समस्याओं का जायजा लिया। वार्ड भ्रमण के दौरान नालियों में कचरा जाम, सड़कों के किनारे कूड़ा करकट देख नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों व सफाई ठेकेदार पर बढ़क गई, उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा कि उनके वार्ड में कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी नियमित रूप से आनी चाहिए, और नियमित रूप से वार्ड में सफाई करने के निर्देश दिए हैं। और साफ कहा है कि सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नही किया जाएगा।

वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद अनामिका सिंह नागरिकों से भी रूबरू हुईं, और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। यदि इसमें कोई भी लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ उन्होंने नागरिकों से कहा कि किसी भी काम व समस्या के समाधान के लिए निसंकोच उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

Back to top button