खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

राजिम के बीजेपी विधायक रोहित साहू के बिगड़े बोल, “भरी सभा में अपने ही कुछ समर्थकों को कांग्रेस के तलवे चाटने वाला कह दिया, कहा एक दिन में हेकड़ी निकाल दूंगा”

NNH गरियाबंद/ गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के फिंगेश्वर, कोपरा पंचायतों में आखिरी चरण के मतदान से पहले राजिम से बीजेपी के विधायक रोहित साहू अपने ही समर्थकों से भिड़ गए, और उन्हें भला बुरा कह दिया, जिसकी वजह से वो अब चर्चा में आ गए हैं। बोरसी, अरंड, बासीन, चरौदा और बेलर में पंचायत चुनाव के लिए आयोजित सभा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक अपने ही समर्थकों को गरियाते हुए नज़र आ रहे हैं। बड़ा बवाल बोरसी में तब हुआ, जब विधायक रोहित साहू ने यहां खुले मंच से भरी सभा में आपने ही समर्थकों को गांव के लोगों के सामने पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल और कांग्रेस पार्टी के तलवे चाटने वाला कह दिया। इसके बाद वहां पर जमा भी भीड़ भड़क उठी।

इस विवाद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें विधायक कहते नज़र आ रहे हैं, विधायक ने कहा…

“रोहित साहू ल सीधा झन समझ, तोर अमितेश शुक्ला ल पानी पिया दे हंव मय ह…चमचईगिरी झन कर इहां, तंय दारू पीके मोर सामने बात मत कर, समझ गे…अभी अंदर करवाहूं…तोर झोंटा (सिर के बाल) ल निकाल दुहूं बता देत हंव…एक दिन म तोर हेकड़ी निकाल दुहूं…!”

बता दें कि पंचायत चुनावों के लिए आखिरी चरण का मतदान रविवार को होना है। विधायक इससे पहले भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए गांव-गांव में सभा ले रहे थे, और चुनावी सभा लेने के लिए बीते दिनों विधायक रोहित साहू बोरसी पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई थी। मंच पर विधायक साहू बोल ही रहे थे कि इस दौरान सामने खड़े लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, इसी बीच विधायक साहू भड़क उठे, और गुस्से में वहां मौजूद कुछ लोगों को ही निशाना बना लिया।

बताया जा रहा है कि इस बयान के बाद बोरसी सहित आसपास के गांवों में भी पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। इस पूरे मामले में विधायक का भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, उनका मोबाइल लगातार बंद है।

 

Back to top button