छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025राजनीति
धमतरी के मेयर जगदीश रामू रोहरा ने ली शपथ

NNH धमतरी/ धमतरी के महापौर जगदीश रामू जगदीश रोहरा ने धमतरी के इंडोर स्टेडियम में महापौर पद की शपथ ली, इसके धमतरी के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







