खबरों की खबरदेश/प्रदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

NNH जयपुर/ वैसे तो जेलों से धमकी देने की खबरें आती रहती है, लेकिन एक मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का ताज़ा मामला सामने आया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीएम भजनलाल को धमकी देने के इस षडयंत्र को रचने वाले आरोपियों की पहचान रिंकू, शहजाद खान, जयनारायण मीणा और राकेश जोशी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि धमकी दौसा की श्यालावास जेल से दी गई थी, जहां से कैदी रिंकू ने फोन कर मुख्यमंत्री को धमकाया था।

पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है, और इस बिंदु पर जांच की जा रही है कि इस पूरे षड्यंत्र में जेल के भीतर से मोबाइल और सिम कार्ड की व्यवस्था कैसे की गई थी। जांच में पता चला है कि आरोपी शहजाद खान ने जेल में मोबाइल पहुंचाया था, जबकि जयनारायण मीणा के नाम पर दो खरीदे गए थे, जिसका जेल से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इस काम में सरकारी कंपाउंडर राकेश जोशी भी शामिल था, जिसने 1500 रुपये लेकर यह सामान रिंकू तक पहुंचाया था।

चारों आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस को जैसे ही मुख्यमंत्री को धमकी भरे कॉल की जानकारी मिली, विधायकपुरी थाने में केस दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई थी। एडिशनल डीसीपी साउथ ललित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दौसा जेल से चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया है, और कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस को दो दिन की रिमांड भी मिल गया है।

 

जेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने, जेलर पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री को धमकी देने के इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। कैसे जेल के कैदी तक मोबाइल पहुंचने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। इस लापरवाही के कारण जेलर राजेश डूकिया को हटाकर विकास भगोरिया नया जेलर बनाया गया है। इसके अलावा हेड वार्डर रामप्रसाद और वार्डर महेंद्र मीणा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि होमगार्ड रामनारायण पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

Back to top button