खबरों की खबरमध्यप्रदेशराजनीति
मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल के बिगड़े बोल, कहा लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है

NNH राजगढ़/ मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया, जिसके बाद बड़ा बवाल मच गया है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने सार्वजनिक मंच से कहा, अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे यह अच्छी आदत नहीं है।
उन्होंने कहा लेने के बजाय देने की मानसिकता बनाइए, मैं दावे से कहता हूं कि आप भी सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा कर सकेंगे। भिखारियों की फौज इकट्ठा करने से यह समाज मजबूत नहीं होगा, यह समाज को कमजोर करना है।
मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्य के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर यह बातें कही हैं।







